सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
उज्जैन – आगामी 1 अप्रैल 2023को अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस के अवसर पर आयोजित मालवा की हास्य व्यंग संस्कृति को समर्पित अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन में राधा लाला अमरनाथ स्मृति टेपा सम्मान से द ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो के प्रख्यात हास्य कलाकार उदय दाहिया को सम्मानित किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए टेपा सम्मेलन के सचिव मनीष शर्मा ने बताया यह 51 वा टेपा सम्मेलन है श्री शर्मा ने बताया कि उदय दाहिया मध्य प्रदेश के शहर पिपरिया के निवासी हैं वर्तमान में मुंबई में रहकर फिल्म और टीवी जगत में अपनी अदाकारी से लोगो के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहे हैं उल्लेखनीय है उदय दाहिया टेलीविजन के चर्चित शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन वन और टू के फाइनलिस्ट रह चुके हैं स्टार टीवी के बहुत सारे अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जैसे कि सिंटा सुपरस्टार का जलवा, कॉमेडी चैंपियन, हंसी का तड़का ,एक्टिंग की फनशाला इसके अलावा बहुत सारे सीरियलों में काम किया जैसे लापतागंज , यह चंदा कानून है , राशि विला, जीनी और जूजू , प्रॉब्लम नो प्रॉब्लम ,कुछ फिल्मों में भी काम किया है फिल्म भावनाओं को समझो , कड़के कमाल के, मिलता है चांस बाई चांस। पिछले 17 वर्षों से मुंबई में रहकर फिल्म टेलीविजन और मंचीय कार्यक्रमों में सक्रिय हैं। टेपा सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक में इस वर्ष यह सम्मान उदय दाहिया को देने का निर्णय लिया गया है यह टेपा सम्मान उज्जैन में 1 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा