Let’s travel together.

किसानों की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय किसान एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे तहसील,सौंपा ज्ञापन

0 106

अभिषेक असाटी बक्सवाहा छतरपुर

बक्सवाहा  नगर के समीप स्थित माडियाहार के किसानों ने ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचकर एक लिखित ज्ञापन दिया किसानों ने बताया कि हमारे खेत पर जाने के लिए जो रास्ता है वह सिर्फ एक मात्र आम रास्ता है उसे लोगो द्वारा अतिक्रमण कर बंद कर दिया गया है जिससे लगभग सैकड़ो किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और किसानों को अपनी भूमि तक जाने में अब कोई रास्ता नहीं बचा है किसानों की फसलो की कटाई एवं ट्रेक्टर थ्रेसर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके बाद सभी सैकड़ों किसान एकत्रित होकर तहसील पहुंचे और तहसीलदार से अतिक्रमण में की गई बाउंड्री बाल को हटाने के लिए कहा, किसानों का कहना है कि बाउंड्री वॉल वन जाने से पीछे के समस्त किसानों को निकलने एवं कृषि कार्य के लिए आने-जाने में काफी परेशानियां हो रही हैं अगर यहां बाउंड्री वाल नहीं हटाई गई तो हम गरीब किसान खेती नहीं कर पाएंगे और हमारे परिवार का भरण पोषण सही तरीके से नहीं हो पाएगा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दुबे के नेतृत्व में किसानों ने ने तहसीलदार को आवेदन दिया जिसमें तहसीलदार से किसानों को उनके खेत पर जाने के लिए रास्ता दिलवाने की बात कही और शासकीय रास्ता में अवरुद्ध पैदा कर रहे लोगो पर कार्यवाही की मांग की ।

तहसीलदार श्यामाचरण चौबे का कहना है कि किसानों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है आर आई, पटवारी को भेज कर दिखवाता हूं, किसानों की समस्याओ को जल्द हल करवाता हूं।

 

ज्ञापन देने में मनीष चौरसिया, बृजेश तिवारी, हिमांशु, संजय चौरसिया, रामादीन साहू, नंदकिशोर लोधी, सदन गोपाल सोनी, अमर सिंह, भगवानदास चौरसिया, प्रमोद, नरेंद्र चौरसिया आदि किसान के साथ सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811