Let’s travel together.

शिवपुरी में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि ने बढ़ा दी किसानों की चिंता

0 143

 

– जिले के पोहरी व परिच्छा क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे

 रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पोहरी, परिच्छा व इसके आसपास के इलाके में मंगलवार को बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इस ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कारण यह है कि इस समय गेंहू व चने की फसल को इससे नुकसान है। बारिश व ओलावृष्टि से मौसम में आए बदलाव के बीच आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पोहरी व इसके आसपास के रहने वाले किसानों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में यहां पर अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। यहां पर पोहरी व परिच्छा के आसपास के क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश के साथ ओले गिरे। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस बारिश व ओलों से फसलों को नुकसान है। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलें बर्बाद हो रही हैं। एक दिन पहले कोलारस व बदरवास जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी इससे गेहूं-चने की फसलें बिछ गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन यानी 9 मार्च तक तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मार्च में पिछले 12 साल से बारिश का ट्रेंड रहा है। 2006 में एक ही दिन में पौने 2 इंच (44.7 मिमी) बारिश हुई थी।
होली के त्यौहार के बीच इस समय मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शिवपुरी पोहरी व परिच्छा के आसपास बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कुछ दिन पहले यही 34 डिग्री के आसपास तक चला गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811