Let’s travel together.

कांग्रेेस ने जबरन का ब्रिज के नाम से किया नवनिर्मित ब्रिज का नामकरण

0 145

 

नितिन गुप्ता  देवास

पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में नवनिर्मित ब्रिज का नामकरण जबरन का ब्रिज के नाम से किया। श्री चौधरी के आव्हान पर सेकड़ो कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय नागरिक एवं व्यापारियों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर ब्रिज का नामकरण किया। सभी लोग विकास नगर से रैली के रूप में कैलादेवी चौराहा, जवाहर नगर चौराहा, रामनगर चौराहा होते हुए ब्रिज का चक्कर

लगाते हुए पूरे ब्रिज पर जबरन का ब्रिज लिखकर नामकरण किया तथा कांग्रेस का झंडा लहराया। इसके पश्चात विकास नगर चौराहे पर सभा को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने बताया कि देवास शहर से निकलने वाला नेशनल हाईवे नम्बर 3 पर ट्राफिक का दबाव अधिक होने से केन्द्रीय सड़क एवं मंत्रालय एवं म.प्र. पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग द्वारा रहवासियों की सुविधा के लिए भोपाल चौराहे से पेट्रोल पम्प चौराहा से एलएनबी क्लब तक एक ब्रिज निर्माण की अनुमति दी गई थी।

लेकिन द्वेष भावना एवं राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से जनभावना के विपरित इस ब्रिज का राम नगर चौराहे से जवाहर नगर, कैैलादेवी, विकास नगर, बावडिया तक जबरन निर्माण कराया गया जिस निर्माण से क्षेत्रीय जनमानस में निर्माणाधीन समय से ही जनआक्रोश पनपा रहा था जिस पर चौधरी द्वारा समय समय पर हस्ताक्षर अभियान तथा मीडिया के माध्यम से रोकने के प्रयास किये गये परंतु राजनीतिक हठधर्मिता के कारण इसी स्थान पर ब्रिज का निर्माण कराया गया। जिसका विरोध करते हुए श्री चौधरी ने आज ब्रिज के नीचे क्षेत्रवासियों एवं कांंगे्रसजनों केे साथ रैली निकाली। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अजीत भल्ला, नजर शेख, विक्रम पटेल, धर्मेन्द्र पटेल एवं क्षेत्रवासियों ने भी अपनी बात रखी।

इसी अवसर पर श्रीराम कुमावत, राजेश राठौर, राजेश डांगी, मुकेश शर्मा, अनुपम टोप्पो, वीरेन्द्र परदेसी, मुज्जफर अली, वसीम हुसैन, घनश्याम पटेल, गोवर्धन देसाई, कल्याणसिंह पंवार,राजेश गुप्ता, सिद्धार्थ माहुरकर, राजा पडियार, गुल्लु मंघानी, दिलीपसिंह बजेपुर, ईश्वर हरोडे, मुन्ना दरबार, विशाल यादव, देवेन्द्र चौहान, अशोक छापरी, मनोज पंवार, जितेन्द्र चौधरी, संजय रेकवाल, ओम राठौर, डॉ. लियाकत, डॉ. मंसूर, डेनी पहलवान, दीपक जाटव, शाजी हाशमी, गब्बर पटेल, विमल चौधरी, अक्षय बाली, जानी, गुड्डु भाई, शशांक शर्मा, मोंटू अली,शेरखान, शोएब, गोलू हाजी, लक्क ी अली, शाहिद ठेकेदार, के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं आमजन उपस्थित थे। अंत में आभार जहीर एम असलम शेख ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811