Let’s travel together.

परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण कर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का किया निराकरण

0 116

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सोमवार को महिला बाल विकास विभाग सांची परियोजना अधिकारी योगेंद्र राज सांची जनपद के ग्राम पंचायत सरार पहुंची। आंगनवाड़ी केंद्र सरार का ओचक निरीक्षण किया।आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर रिकॉर्ड की जानकारी चेक कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को दिशा निर्देश दिए। वहीं 15 फरवरी से आयोजित होने वाले सघन पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी एवं उनसे चर्चा भी की। इसके पश्चात ग्राम पंचायत सरार कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण के लिए परियोजना अधिकारी योगेंद्र राज ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं उनका तत्काल निराकरण भी किया।

परियोजना अधिकारी योगेंद्र राज ने सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से कहा कि पात्र हितग्राहियों को महिला बाल विकास द्वारा संचालित शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी हितग्राही छूटे ना यह सुनिश्चित किया जाए।इस मौके पर सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला मालवीय, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सहित स्तानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजस्व अमले के सामने सीमांकन के दौरान पिता-पुत्र पर डंडों से हमला, पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस     |     सीबीएसई 12वीं में असफल होने पर छात्र ने दी जान, 24 घंटे बाद दादी ने भी हार्ट अटैक से तोड़ा दम     |     डिजिटल अरेस्ट गैंग के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, गेट न खुलने पर लगाई सीढ़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     चोरी की वारदात नाकाम करने वाले चार पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने दिए दो – दो हजार के इनाम     |     राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811