Let’s travel together.

11 सूत्रीय मांगों को लेकरआजाद अध्यापक शिक्षक संघ रायसेन ने निकाली रैली

0 83

11 सूत्रीय मांगों को लेकर की नारेबाजी, कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवलाल यादव
रायसेन।आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला रायसेन द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शहर के आदर्श कन्या स्कूल परिसर में पहले जमकर नारेबाजी की ।इसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिला अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह राजपूत प्रांतीय उपाध्यक्ष सीताराम रैकवार आजाद अध्यापक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वहीं लगातार हमारे द्वारा 4 सालों से ज्ञापन के माध्यम से जो हमारे शिक्षक हैं ।जिनका रिटायरमेंट हो चुके हैं ।उनको मात्र 600 और 700 पेंशन दी जा रही है ।इतने कम पैसों में कैसे घर खर्च चल पाएगा और भी मांगों को लेकर लगातार हमारे द्वारा प्रदर्शन किया जाता रहा है।
यह है प्रमुख मांग है….
1. अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी पुराने शिक्षक संवर्ग की भांति अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू की जाये।
2. 12 और 24 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित क्रमोन्न्ति या समयमान वेतनमान के आदेश जारी किये जाये।
3. अध्यापक शिक्षक संवर्ग की आपसी वरिष्ठता सूची का अंतिम प्रकाशन कर उच्च पदो के लिए पात्र अध्यापक शिक्षक संवर्ग की पदोन्नित की जाए ।
4. विगत वर्षो में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक संवर्ग में और विगत वर्षो में दिवंगत अध्यापक शिक्षक के आश्रित परिवारो के सदस्यों को अन्य शासकीय कर्मचारियो की भांति ग्रेच्यूटि का लाभ दिया जाये।
5. अतिशेष अध्यापक शिक्षक संवर्ग की रिक्त पदो पर स्वेच्छिक आधार पर पदस्थापना की जाए ।
6. विगत वर्षो में दिवंगत अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवारो के सदस्यों के लंबित अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किये जावे।
7. माह सितम्बर 2022 में अपने अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगो और समस्याओ के निराकरण के लिए की गई हड़ताल के दौरान निलंबन के बाद वहाल हुए शिक्षको की असंचयी प्रवाभ से रोकी गई वेतन वृद्धि बहाल की जावे एवं हड़ताल अवधि का रुका हुआ वेतन का भुगतान किया जावे।
8. 2006 और उसके बाद नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग के छटवें वेतनमान के निर्धारण हुई वेतन विसंगति में सुधार किया जावे।
9. अध्यापक शिक्षक संवर्ग के कोई भी विभागीय प्रशिक्षण सिर्फ कार्य दिवसो में ही रखे जाये।
10. शेष अध्यापक संवर्ग को नवीन शिक्षक संवर्ग में शामिल करने के आदेश जारी किए जावे
11.नव नियुक्त शिक्षको को 100 प्रतिशत (पूरा) मासिक वेतन भुगतान किया जावे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811