Let’s travel together.

बकाया दारो पर विद्युत वितरण कंपनी का कड़ा रुख कटे कई कनेक्शन

0 71

 

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। दस हजार से अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को सलामतपुर दीवानगंज क्षेत्र में कई कनेक्शन काटे गए
पहले चरण में बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा रही है। अब तक 300 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है जिसमें सिंचाई पंप की कनेक्शन भी शामिल है। वही चोरी से बिजली जलाने वाले लोगों पर भी नोटिस भेजकर प्रकरण बनाए जा रहे हैं। विद्युत विभाग कार्यालय सांची के अंतर्गत सांची सलामतपुर दीवानगंज अंबाडी आदि क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। खास बात है कि एक बार कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के बाद ही केबिल जोड़ी जायेगी तभी सप्लाई चालू कर सकेंगे।
वहीं बिजली विभाग के जेई प्रांजल शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने बकाया विद्युत बकाया राशि के बिल समय पर जमा करें जिससे असुविधा से बच सकें साथ ही उन्होंने बताया कि बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई होगी तथा बकाया राशि वसूली हेतु भी कडी कार्रवाई जारी रहेगी । निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811