Let’s travel together.

चाणक्य नीति: इन 5 बातों को किसी के साथ न करें शेयर, मुश्किलों में फंस सकते हैं आप

0 109

आचार्य चाणक्य ने जीवन से संबंधित कई बातों का जिक्र नीति शास्त्र में किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए बताया है कि व्यक्ति को किन बातों को शेयर करने से बचना चाहिए।

1. पति-पत्नी के बीच के राज- चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी के बीच की बातें किसी तीसरे व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि सुखद वैवाहिक जीवन के लिए किसी को भी अपनी बातें नहीं बतानी चाहिए।।


2. अपने अपमान की बात न करें साझा- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति से अपने अपमान की बात शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपकी छवि खराब हो सकती है। अपने अपमान की बात बताने से समाज में मान-सम्मान कम हो सकता है।

3. धन हानि की बात- चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी कारणवश आपकी धन हानि हो गई है, तो यह बात किसी से साजा नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, जिससे लोग आपके दूरी बनाना शुरू कर सकते हैं।

4. अपने दुखों के बारे में- अपनी परेशानियों को हर किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि आमतौर पर लोग मदद करने की बजाए पीठ-पीछे आपका उपहास उड़ाते हैं। इसलिए हर किसी को अपनी परेशानी बताने से बचना चाहिए।

5. धन-संपदा के बारे- चाणक्य कहते हैं कि अपने धन-संपदा के बारे में हर किसी को बताने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811