Let’s travel together.

108 पहले से बंद अब 100 नंबर भी हुई खराब

0 467

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी थाना अंतर्गत जहां घायल एवं पीड़ितों के पास तत्काल व्यवस्था के रूप में 108 या डायल हंड्रेड की सेवा मिल रही थी। लेकिन विगत 4 से 5 महीने से 108 की सेवा एवं पिछले 1 महीने से डायल हंड्रेड की सेवा पूर्णता बाधित पड़ी हुई है। जहां लोगों को 100 नंबर लगाने के बाद या तो बेगमगंज , उदयपुरा से व्यवस्था उपलब्ध हो रही है। ऐसे में जहां सिलवानी विधानसभा एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद भी शासन-प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही सामने दिखाई दे रही है । जहां दोनों ही सेवाएं ठेका पद्धति पर दी गई है जिसकी वजह है कि आज ना तो विगत पांच 6 महीने से 108 सेवा ही बहाल हो पाई है साथ में डायल हंड्रेड जो कि प्राइवेटी करण होने के बाद से खराब पड़ी हुई जो थाने में खड़ी हुई है। जो आज दिनांक तक सही नहीं हो सकी एवं लोगों को इसकी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

-डायल हंड्रेड भोपाल से संचालित की जाती है जो कि अभी विगत 1 माह से खराब पड़ी है वहीं से जब सही हो जाएगी तो पुनः चालू कर दी जाएगी इसकी पूरी व्यवस्था उच्च अधिकारियों द्वारा ही की जाती है।
सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811