Let’s travel together.

राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त नियंत्रण के तहत जिला अस्पताल परिसर  में चालानी कार्यवाही

0 74

रायसेन।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अनुसार जिला चिकित्सालय रायसेन में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम द्वारा परिसर में गंदगी फैलाने बालों पर चालानी कारवाही कर 830रुपए का स्पॉट फाइन लगाया।

सिविल सर्जन डॉ यशपाल बाल्यान, डॉ एम डी भारती जिला नोडल अधिकारी फ्लोरोसिस एवं तम्बाकू नियंत्रण, साथ में पुलिस विभाग के हेड  कांस्टेबल  सुरेंद्र , एवं नगर पालिका के साथ ही तम्बाकू नियंत्रण के काउंसलर सुनील नेविस, अस्पताल के सुपरवाइजर के साथ संयुक्त टीम द्वारा जिला अस्पताल परिसर रायसेन में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

जिसमें आमजन एवं मरीजों के अटेंडरों को तंबाकू से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान, कैंसर, डेंटल फ्लोरोसिस,हृदय रोग एवं नशीली आदतों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ अस्पताल परिसर में जिन मरीज के अटेंडरों के द्वारा तम्बाकू एवं वीडी सिगरेट का उपयोग करते हुए पाए गए उनको तम्बाकू नियंत्रण के COTPA अधिनियम 2003 की धारा 4,6(अ)/6(ब) के तहत चालानी कार्यवाही 10 लोगों पर की गई जिसमें करीब 830 रूपये   की कार्यवाही की गई जिसके उपरान्त इन पैसों को राज्य शासन के खाते में जमा किए गए एवं इन व्यक्तियों से प्राप्त वीडी, सिगरेट, गुटखा को जप्त कर डस्टबिन में फेंके गए!

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811