Let’s travel together.

देवरिया में रेलवे स्टेशन के निकट युवती से सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली

87

देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात करीब दो बजे बेंच पर 18 वर्षीया युवती अर्द्घबेहोशी हालत में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी जानकारी किसी ने स्टेशन मास्टर को दे दी। मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस व जीआरपी भटनी को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने युवती को पहले पीएचसी पर भर्ती कराया। अर्धबेहोशी की हालत में होने के चलते वह कुछ बता पाने में असमर्थ थी। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर पर भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती को रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर स्थित एक ढाबे पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

सीओ भाटपाररानी विनय यादव ने बताया कि प्रांरभिक जांच में युवती के बिहार निवासी होने की बात पता चली है। उसके परिजन दिल्ली में अब शिफ्ट हो गए हैं। वह अपने किसी परिचित के साथ दिल्ली जा रही थी। बीच रास्ते में ही ट्रेन से उतर जाने के बाद उसके साथ यह घटना घटित हुई है। हालांकि अभी वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शक के आधार पर इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी डॉ संकल्प शर्मा ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811