Let’s travel together.

विवेकानंद चौराहे पर सांची दुग्ध केंद्र द्वारा आवंटित की गई सांची मिल्क पार्लर पर विवाद

0 130

एक दिन पहले स्थान पर विवादित होने के कारण नगरपालिका का मामला पहुंचा था हटाने
विधायक शशांक भार्गव नगर पालिका के इस कदम का विरोध करते हुए बैठे धरने पर

विदिशा से तोरणसिंह शिल्पकार

मध्य प्रदेश दुग्ध संघ द्वारा सांची मिल्क पार्लर के लिए विदिशा शहर में नवीन कोठारी उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के लिए सांची मिल्क कॉर्नर आवंटित किया था… उसके लिए नगर पालिका द्वारा स्थान चिन्हित करने को भी कहा गया था… नवीन कोठारी ने विवेकानंद चौराहे पर यातायात थाने के पास नगर पालिका द्वारा चयनित स्थान पर सांची मिल्क कॉर्नर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की… 6 फरवरी को विधायक द्वारा इसका शुभारंभ भी किया गया था… वही 1 दिन पहले नगर पालिका ने उक्त स्थान को विवादित बताते हुए उसे हटाने के लिए अमला भेजा…. समय मांगने के बाद उक्त स्थान से नगरपालिका ने कार्रवाई नहीं की… आज विदिशा विधायक शशांक भार्गव सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और नवीन कोठारी उसी स्थान पर धरने पर बैठ गए… विधायक ने बताया कि जब शासन ने रोजगार देने के उद्देश्य से टेंडर मंगाए थे… उसके बाद विदिशा नगर पालिका को स्थान आवंटन के निर्देश दिए थे… उनके बताए स्थान पर दुकान तैयार की गई है… अचानक राजनीतिक दबाब के चलते उसे नोटिस दे दिया गया… उन्होंने भाजपा सरकार और भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम रोजगार नहीं दे सकते तो किसी से छीनने का भी अधिकार नहीं है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |         |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |     एक मई से मकानों की गणना शुरू      |     जुझारपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ भागवत के महात्म्य पर हुए प्रवचन     |     जिम्मेदारी और गंभीरता से करें जनगणना का कार्य, कलेक्टर ने प्रगणकों को दिए निर्देश     |     साँची विश्वविद्यालय में 2570वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811