Let’s travel together.

क्या IPL 2023 खेलते हुए नजर आएंगे बुमराह, तेज गेंदबाज बुमराह की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

105

भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अब तक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है। बता दें कि बुमराह काफी लंबे समय से एक्शन से बाहर चल रहे हैं। पिछले कई महीनों में उन्होंने महत्वपूर्ण सीरीज और टूर्नामेंट मिस किए, जिनमें से एक टी-20 विश्व कप 2022 भी शामिल है। इसी बीच बुमराह की फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

दरअसल, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सिंतबर 2022 में घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद कोई मैच नहीं खेला है। बुमराह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

हालांकि, आईपीएल से पहले बीसीसीआई इस तेज गेंदबाज के वर्कलोड पर करीब से नजर रख रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने पिछले दस दिन में एनसीए में कुछ अभ्यास मैच खेले हैं, लेकिन अब भी उन्हें क्लीयरेंस का इंतजार है।

हालांकि, बीसीसीआई बुमराह के चयन में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता और बुमराह के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने को लेकर आश्वस्त होना चाहता है। इसके बाद भारत में वनडे विश्व कप भी खेला जाना है, लेकिन बीसीसीसीआई आइपीएल के बीच भी संतुलन बनाना चाहता है ताकि बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट खेल सकें।

ऐसे में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के सीजन से पहले बुमराह को फिट देखने की उम्मीद कर रही है। बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन खराब रहा था, जहां टीम को शुरुआती मुकाबलों मेों सिर्फ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आईपीएल 2023 के लिए मुंबई टीम बुमराह के फिट होने की उम्मीद लगाए बैठी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811