Let’s travel together.

धूमधाम से मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार

0 85

भारत में आज ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. इस दिन मुस्लिम लोग नमाज पढ़कर पूरे विश्व में शांति और अमन की दुआ करते हैं. इसके साथ ही नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा करते हैं और एक दूसरे से गले लगकर ईद मुबारक कहते हैं.

आज गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है. रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है. जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के हिस्से को छोड़कर भारत में बुधवार की शाम शव्वाल का चांद नजर आया जिससे यह पुष्टि हो गई कि गुरुवार को ईद मनाई जाएगी.

वहीं जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में एक दिन पहले ही शव्वाल का चांद नजर आ गया था जिस वजह से भारत के इन 2 हिस्सों में बुधवार 10 अप्रैल को ही ईद का त्योहार मनाया गया है.

ईद के दिन सबसे पहले नमाज अदा की जाती है. नमाज के बाद एक खास दुआ भी होती है जिसमें पूरे विश्व के लिए शांति और अमन की कामना की जाती है. ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग गले लगकर एक दूसरे को ईद के त्योहार की बधाई देते हैं. नमाज के बाद घर जाकर मीठा खाने का रिवाज होता है.

इसी वजह से ईद पर मुस्लिम लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और मीठा खाने के बाद ईद की मुबारकबाद देते हैं. मीठे पकवानों में ईद के दिन सेवइयां और शीर खुरमा या खीर को जरूर बनाया जाता है. इसके अलावा भी दस्तरखान पर तरह-तरह के पकवान सजाए जाते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811