Let’s travel together.

कम नहीं हुईं अदानी ग्रुप की मुसीबतें, जानिए क्‍या है मामला

130

अडानी ग्रुप का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब ग्रुप की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड करोड़ रुपये में डीबी पावर की ताप बिजली एसेट को खरीदने का सौदा पूरा करने में कामयाब नहीं हो पाई. अडानी पावर ने शेयर बाजार को बताया, ‘हम जानकारी देना चाहते हैं क‍ि 18 अगस्त 2022 को हुए एग्रीमेंट के तहत अंतिम तारीख बीत गई है.’

1200 मेगावाट क्षमता का ताप बिजली संयंत्र

अडानी पावर ने इससे पहले अगस्त 2022 में बताया था कि उसने डीबी पावर लिमिटेड के टेक ओवर के लिए समझौता किया है. कंपनी के पास छत्तीसगढ़ में 1200 मेगावाट क्षमता का एक ताप बिजली संयंत्र है. सौदे की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछे गए सवालों का खबर लिखे जाने तक अडानी पावर ने कोई जवाब नहीं दिया था.

31 अक्टूबर 2022 में हुआ था एमओयू

गौरतलब है कि अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया और ज्‍वाइंट पार्ल‍ियामेंट्री कमेटी से जांच की मांग की. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट हुई. डीबी पावर के अधिग्रहण के लिए शुरुआती एमओयू 31 अक्टूबर 2022 में हुआ था. इसके बाद सौदा पूरा करने की अंतिम तारीख को चार बार बढ़ाया जा चुका है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811