Let’s travel together.

आजम खां के बाद अब्दुल्ला आजम का नाम भी मतदाता सूची से कटा!

126

लखनऊ। आजम खान के बाद अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम का नाम रामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से काट दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के एक आवेदन पर आया, जिसमें मांग की गई थी कि अब्दुल्ला आज़म खान का नाम मतदाता सूची से काट दिया जाए। अधिकारी ने कहा कि सक्सेना क़े आवेदन में कहा गया कि अब्दुल्ला आजम खान की सदस्यता जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत समाप्त हो गई है, इस आधार पर उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा ने मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां को सदन की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया था। राज्य विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा कि अब्दुल्ला आजम खां को एक मामले में मुरादाबाद की एक अदालत द्वारा हाल में दो साल की सजा सुनाई जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित किया गया है। उनकी सीट 13 फरवरी से खाली घोषित की गई है। यह दूसरी बार है जब अब्दुल्ला आजम को अयोग्य घोषित किया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811