Let’s travel together.

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, टेस्ट में पहला दोहरा शतक जड़ 4 साल का सूखा किया खत्म

0 101

यशस्वी जायसवाल ने विशाखापट्टनम में किया कमाल. टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले दोहरे शतक की स्क्रिप्ट लिखी बेमिसाल. एक छोर पर जहां बाकी भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड के गेंदबाज आउट करने में सफलता हासिल करते दिखे. वहीं दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल चट्टान की तरह खड़े नजर आए. वो अकेले ही अड़े और इंग्लैंड के हर एक गेंदबाज से लोहा लेते दिखे. फिर वो मौका भी आ गया जब उनके बल्ले से दोहरा शतक निकला. 22 साल के जायसवाल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय़ हैं. दोहरा शतक जड़ते हुए यशस्वी ने भारतीय क्रिकेट में 4 साल का सूखा भी खत्म किया.

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ वाइजैग टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने 290 गेंदों का सामना किया, जिस पर 7 छक्के और 19 चौके की मदद से 209 रन बनाए. ये उनके टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी रही, जो कि क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर भी है. इससे पहले टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 171 रन का था.

3 फिफ्टी प्लस साझेदारियों में पार्टनर रहे यशस्वी

यशस्वी जायसवाल को दूसरे दिन के पहले सेशन में एंडरसन ने आउट किया. अपनी इनिंग के दौरान वो 3 अर्धशतकीय साझेदारियों में पार्टनर रहे. जायसवाल ने सबसे बड़ी पार्टनरशिप 90 रन की श्रेयस अय्यर के साथ की. यशस्वी ने दूसरे दिन पहले दिन के अपने स्कोर 179 रन से आगे खेलना शुरू किया था. दूसरे दिन वो अपने स्कोर में 30 रन और जोड़ सके. हालांकि, ये रन उनके पहले दोहरे शतक की स्क्रिप्ट के लिए काफी रहे.

यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बड़ी बातें

यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की सबसे खास बात ये रही कि इससे भारतीय क्रिकेट में 4साल का सूखा खत्म हुआ है. दरअसल, 4 साल से कोई भी बल्लेबाज टेस्ट में दोहरा शतक नहीं लगा पाया था. आखिरी बार दोहरा शतक मयंक अग्रवाल ने साल 2019 में जड़ा था. इस सूखे को खत्म करते हुए जायसवाल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले विनोद कांबली और सुनील गावस्कर के बाद तीसरे सबसे युवा भारतीय भी बने.

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में अपने पहले दोहरे शतक का दीदार 10वीं इनिंग में किया है. इससे पहले खेली 9 पारियों में उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक हैं. यशस्वी जायसवाल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले 25वें भारतीय हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811