Let’s travel together.

प्रजापति ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में धूमधाम से मनाई महा शिवरात्रि पर्व

0 126

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 87 वां शिव जयंती महोत्सव का आयोजन पूर्ण श्रद्धा एवं धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन कीर्तन भक्ति से ओतप्रोत गीतों द्वारा किया गया। ब्रह्मा कुमारी -हीरा बहन ने महाशिवरात्रि पर्व की सभी को बधाइयां दी और महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि परमात्मा का अवतरण पाप और भ्रष्टाचार के नाश के लिए होता है भगवान शिव निराकार हैं।
शिव ही सत्य हैं , बेर नहीं बैर चढा़ये धतुरा नहीं शरीर का जहर अपर्ण कीजिए, पुष्प नहीं आप पुष्प जैसे बनो, सत्य कर्म ही ईश्वर को मिलाते हैं। में कोन हूँ कहाँ से आया जाता श्रृष्टि की रचना कैसे हुई यह हम कोर्स में पढ़ाते हैं।


अभी संसार में पाप, अशांति बढ़ती जा रही है ऐसे समय पर भगवान अपने वायदे के अनुसार इस संसार में अवतरित हो चुके हैं। कार्यक्रम में कुमारी सजना ने अपने नृत्य द्वारा सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में बहन -लीला ने परमात्मा की महिमा बताई व परमात्मा शिव का ध्वज लहराया। परमात्मा की पूजा अर्चना उपरांत ब्रम्ह कुमारी दीदियों द्वारा पत्रकार के सम्मान में प्रतीक चिंह एवं फलाहारी प्रसाद के साथ ज्ञानामृत पुस्तिका भेंट की । इस अबसर पर पूर्व हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष रामेश्वर चोहान (छोटू) पत्रकार गणों में बुद्धि नारायण शर्मा ,मनोज शर्मा ,विनोद साहू प्रकाश जैन इस मौके पर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811