Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ड्रोन कैमरे से हो रहा गांव गांव सर्वे, घर आंगन तक हो रहा कैमरे मैं कैद

0 480

विदिशा से सुरेन्द्र राजपूत की रिपोर्ट

सिरोंज में इन दिनों हमारे गांव ड्रोन की निगरानी में है। एरोप्लेन जैसा नजर आने वाला यह अत्याधुनिक ड्रोन तीन किलोमीटर के रेडियम में आने वाले गांव का एक साथ सर्वे कर रहा है। इस ड्रोन के जरिए चूना मार्किंग की बाउंड्री से मकानों के डिजिटल नक्शे तैयार करने के साथ घर की सीमा तय की जा रही है। जिससे गांव में रहने वाले ग्रामीणों को अब मकान के नक्शे की झंझट ही खत्म हो जाएगी।


तहसील के समस्त गांवों में यह अभियान चल रहा है इसे ग्रामीण आबादी संपत्ति सर्वेक्षण अभियान नाम दिया गया है। तहसील में एक महीने तक यह अभियान चलेगा सर्वे ऑफ इंडिया की टीम विवेक जांगेर, रमेष कषवाह, राजस्व विभाग से आर.आई अमित कुमार गुप्ता एंव पटवारी गांव गांव में पहुंचकर सर्वे कर रहे हैं। वही जानकारी देते हुए पटवारी सुनील शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गुरुवार को ग्राम पंचायत चाठौली मैं सर्वे का कार्य किया गया है यह एक तरह का आबादी सर्वे है इसे सर्वे ऑफ इंडिया जिला पंचायत और राजस्व विभाग मिलकर तैयार कर रहा है। इसके बनने के बाद गांव की सीमा भी पता चल सकेगी। इस दौरान ग्राम चाठौली के प्रधान रणवीर सिंह, जीआरएस राधारमन त्यागी एंव ग्रामवासी सर्वे के दौरान मौजूद रहे।गांव में पंचायत स्तर पर पट्टे आवंटित किए जाते हैं इसका कोई भी सरकारी रिकॉर्ड नहीं रहता है इस वजह से गांव में कई तरह की समस्याओं का समाधान नहीं निकल पाता। यह रिकॉर्ड पंचायत के पास भी नहीं रहता अभी हमारे पास गांव की सीमा का नक्शा रहता है उसी आधार पर सभी कामकाज तय किए जाते हैं सर्वे के बाद प्रत्येक घर का नक्शा हमारे सामने आ जाएगा इससे गांव की सीमा भी नए सिरे से तय हो सकेगी। यदि बढ़ाने की जरूरत हुई तो गांव की सीमा को बढ़ा सकते हैं इसकी कॉपी पंचायत के पास भी रहेगी इससे पंचायत को भी अपने यहां होने वाले विकास कार्यों में मदद मिलेगी पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के कारण ग्राम में ग्रामीणों को भी मदद मिलेगी। इस सर्वे से ग्रामीणों को खसरे की तरह मकान के भू स्वामित्व का दर्जा भी मिल जाएगा। जिन गांवों में आबादी घोषित हो चुकी है केवल उन जगहों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम व ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग तीनों मिलकर यह सर्वे कर रहे हैं यह आबादी सर्वे है जितने भी घर बने हैं उन ग्रामीणों का रिकॉर्ड मिल जाएगा इससे पंचायत को रखरखाव में आसानी होगी।
ऐसे बना रहे नक्शा – सर्वे ऑफ इंडिया के पास मौजूदा ड्रोन कैमरा हाई रिजोंल्यूषन वाला है। यह एक बार में 120 मीटर ऊंचाई तक उड़ सकता है यह जैसे जैसे ऊपर जाएगा वैसे वैसे मकानों और गांव की तस्वीरें लेता जाएगा। एक बार में 4 से 500 तस्वीरें लेगा इन तस्वीरों को सर्वे ऑफ इंडिया के सॉफ्टवेयर के माध्यम से कांफाइल किया जाएगा। तब प्रत्येक घर का नक्शा बनकर तैयार हो जाएगा इसकी कॉपी पंचायत व घर मालिक को भी दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811