Let’s travel together.

संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान

0 84

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी में संकल्प से समाधान अभियान के तहत शुक्रवार को शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत कर्मी सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में 126  आवेदन प्राप्त हुए।  जिनमें से110 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। शेष आवेदनों को एक सप्ताह में निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।  उल्लेखनीय है कि जनसामान्य को शासन की जन और हितग्राहीमूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन के आवेदनों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार , सचिन लीला किशन अहिरवार , सह सचिव पंकज बेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, आवास, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें और मांगें रखीं। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया, जबकि शेष आवेदनों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान करना है। ग्रामीणों ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811