भोपाल। बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति ने 77वें गणतंत्र दिवस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक श्री गोपाल राठौर को इस महाविद्यालय में छात्र-हित में दिये गए अविस्मणीय योगदान- महाविद्यालय के अकादमिक उन्नयन हेतु सतत् सहयोग, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु लगभग 500 से अधिक पुस्तकें दान, बैंकिंग सर्कुलर एवं क्रियान्वयन संबंधी साहित्य का मार्गदर्शन,के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार एवं प्राचार्य डा संजय जैन ने श्री राठौर की अस्वस्थता के कारण उनके निवास पर जाकर शाल ,श्रीफल ,पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.उल्लेखनीय है कि श्री गोपाल राठोर का नाम 2010सै2017तक लिमका बुक आफ रिकॉर्डस मे उनकी पुस्तक “एवर लैटैस्ट इन बैंकिंग” कै सर्वाधिक संशोधित 53संस्करण प्रकाशित होने के कारण दर्ज है .बैंकिंग कार्यप्रणाली के सुचारु संचालन के लिए उस समय के बैंक कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए यह पुस्तक सर्वाधिक लोकप्रिय मार्गदर्शिका रही है .महाविद्यालय प्रशासन श्री राठौर के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।