देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
भोपाल में भीम सेना और आजाद समाज पार्टी के द्वारा भोपाल के दशहरा मैदान में 12 फरवरी को एक सभा आयोजित की गई थी। उस दौरान कई लोगो के द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया। उसी क्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए लोकेंद्र गुर्जर नामक व्यक्ति के द्वारा राजपूत समाज को लेकर विवादित शब्द कहे गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया और न्यूज़ के माध्यम से वह वीडियो खूब वायरल हुआ था।
जिसके बाद करणी सेना परिवार के प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के द्वारा भी एक वीडियो के माध्यम से कार्यवाही की माँग करते हुए ऐसे आपत्तिजनक शब्द कहने वाले को लेकर एफ आई आर की बात कही थी, जिसके बाद सम्पूर्ण प्रदेश में करणी सेना परिवार के द्वारा उक्त व्यक्ति पर एफआईआर करवाने के लिए निजी थानों में आवेदन दिया जा रहा है। इसी के साथ शुक्रवार को करणी सेना परिवार तहसील सिलवानी के द्वारा भी स्थानीय थाना सिलवानी में लोकेंद्र गुर्जर पर एफआईआर की माँग की गई है।
करणी सेना परिवार ने कहा गया कि ऐसे गलत शब्दो से राजपूत समाज को आधात पहुचा है, साथ ही बताया गया की ऐसे आपत्तिजनक ओर राजपूत समाज को लेकर अभद्र भाषा कहने वाले पर अगर ठोस कार्यवाही नही होती है तो करणी सेना परिवार एवं राजपूत समाज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। उपस्थित लोगों ने शीघ्र उक्त व्यक्ति पर एफआईआर की माँग की है। इस दौरान करणी सेना परिवार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिसमे मन्नू सिंह राजपूत, प्रियांश सिंह राजपूत महेंद्र राजपूत, रितिक सिंह राजपूत रवि गुप्ता, दीपक सोनी, अंचल यादव अर्जुन राजपूत, अमन शर्मा, दीपेश कुशवाहा, शुभम विश्वकर्मा ,अमित कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।