Let’s travel together.

आफत बनी बारिश ने सिलवानी में मचाई तबाही लोगछतों पर जान बचाने को मजबूर

0 607

10 फीट पानी में डूबे घर,हाईवेबंद

– बिजली गुल आफत की बारिश ने सिलवानी को किया बेहाल
– वार्ड-2 में नदी किनारे बने मकानों में भरा 10 फीट पानी

– स्टेट हाईवे 44 और 15 दोनों मार्ग बंद, स्कूलों में अवकाश घोषित

रायसेन। रायसेन जिले की तहसील सिलवानी में मंगलवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेकाबू कर दिए हैं। स्टेट हाईवे-44 और स्टेट हाईवे-15जलभराव के चलते बंद हो गए हैं। नगर के थाने के पास स्थित नदी के पुल के ऊपर पानी होने से सिलवानी भोपाल मार्ग बंद हो गया है साथ ही स्टेट हाईवे 44 सिलवानी उदयपुरा मार्ग पर करीब 8, फीट पानी होने से त के कारण वह भी बंद हो गयासाथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जल प्रलय जैसा दृश्य है।

सबसे भयावह स्थिति सिलवानी के वार्ड क्रमांक 2 की है, जहां नदी किनारे बसे मकानों में करीब 10 फीट तक पानी भर गया है। लोग जान बचाने के लिए पक्के और कच्चे मकानों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। वार्ड नंबर 1 से बहने वाली बेगम नदी सड़क बन गई है कई स्थानों पर पुल और सड़कें बह चुकी हैं।

बिजली आपूर्ति बंद, डीपीओ में भरा पानी
भारी बारिश के चलते बिजली विभाग की डीपीओ में पानी भर गया है। करीब 5 फीट तक बिजली के पोल डूब चुके हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई है।वाहन सड़कों पर डूबे, मंदिर जलमग्न हैवार्ड नंबर 4 में खड़ी फोर व्हीलर और मैजिक वाहन सड़कों पर ही डूब गए। जमुनियापुरा स्थित राम मंदिर समेत कई धार्मिक स्थल पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं।

कई गांव जलमग्न, ग्रामीण बेहाल सिलवानी के आसपास के ग्राम खेरी, मेड़की, साईखेड़ा, मुआर समेत दर्जनों गांवों के घरों में पानी भर चुका है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, लेकिन कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं।
कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिले के सभी स्कूलों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811