Let’s travel together.

विश्व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल पर हवाई पट्टी की उठने लगी मांग

0 84

 

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची  विश्व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है यहां हजारों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है परन्तु इस स्थल पर पहुंचने के लिए संसाधनों की कमी के चलते पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध न होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ नहीं पा रही है पहले यहां आने के लिए हवाई पट्टी के लिए भूमि की नाप तौल हुई थी परन्तु मामला टांय टांय फिश होकर रह गया।
जानकारी के अनुसार यह स्थल विश्व विख्यात पर्यटक स्थल होने के साथ अपने आप में ढाई हजार साल पुरानी संपदा समेटे हुए है इस स्थल पर हजारों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है परन्तु इस स्थल पर पहुंचने के लिए संसाधनों की पूरी तरह कमी बनी हुई है यहां पहुंचने के लिए पर्यटकों को या तो अपने संसाधनों अथवा निजी वाहनों के साथ ही बसों पर निर्भर रहना पड़ता है जिससे पर्यटकों का समय तो बर्बाद होता है साथ ही आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है इस स्थल पर ट्रेनों का स्टापेज हुआ करता था वह भी खत्म हो गया है हालांकि सरकारें लगातार पर्यटकों की संख्या में बृद्धि करने हरसंभव प्रयास करती रही परन्तु इस स्थल पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध न होने से संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो सकी हालांकि कुछ साल पहले यहां पहुंचने के लिए हवाई पट्टी की चर्चा जोरशोर से चली थी तथा मेहगांव क्षेत्र में पट्टी के लिए जमीन की नापतौल भी होना बताया जाता है जबकि क्षेत्र में हवाई पट्टी से जहा लोगो को रोजगार उपलब्ध होता तो पर्यटकों को एवं क्षेत्र के लोगों को सुविधा उपलब्ध हो जाती जिससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ सकती थी परन्तु मामला टांय टांय फिश होकर ठंडे बस्ते में पहुंच गया हवाई पट्टी की एक बार फिर मांग उठाई जाने लगी है तथा इस मांग को लेकर एक पत्र नागरिक विमानन एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजा गया है मांग करने वालों में शामिल सपा नेता आर एस यादव पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल पन्ना लाल लोधी महेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811