Let’s travel together.

एबीवीपी द्वारा पुलवामा हमला में हुए वीर शहीद जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0 174

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी के द्वारा नगर के बजरंग चौराहा पर पुलवामा हमला में शहीद हुए वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर मंत्री आदित्य वाजपेई ने बताया कि इसी दिन राजगुरु सुखदेव एवं भगत सिंह जी को फांसी की सजा सुनाई गई थी इस दिन को विद्यार्थी परिषद ने काला दिवस के रूप में मनाया और फूलों एवं कैंडल से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय सेना हमारी
सीमाओं की रक्षा करती है और हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए सराहनीय साहस के साथ किसी भी मुठभेड़ को रोकती हैं आज हम अपने देश में सुरक्षित हैं क्योंकि हमारी सेना ने अपनी सीमाओं को सुरक्षित कर लिया है उन्होंने हमारे कल को सुरक्षित रखने के लिए अपने आप को खतरे में डाल रखा है यदि हमारे देश अपनी स्वतंत्रता को बनाए रखने में सक्षम है तो वह केवल सेना के कारण है भारतीय सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेना में से एक है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर के देशप्रेमी विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, अभय जैन, मोहन साहू, आलोक रघुवंशी, संयम सराठे, जय यादव, अंत्योदय पांडेय, आदित्य बाजपेई, सौरभ साहू, राकेश जाटव, सम्यक जैन, अनिकेत पोरिया, मुकेश साहू, ओम सोनी, वरुण चौरसिया एबं बड़ी संख्या में लोगो ने श्रधांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811