Let’s travel together.

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को  ग्रामबसियों द्वारा पौधारोपण कर श्रद्घांजलि दी गई

0 188

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को ग्राम चैनपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैनपुर मे ग्रामबसियों द्वारा पौधारोपण कर श्रद्घांजलि दी गई । देशभक्ति के नारे लगाते हुए ग्राम के वरिष्ठजन शिक्षकगण व सभी जनप्रतिनिधियों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैनपुर में पहुंचकर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के लिए प्रार्थना भी की। इस मौके पर जिला पंचयात सदस्य राकेश सिंह उइके ने कहा कि कोई भी देश तब तक सुरक्षित है, जब तक वीर जवान अपने प्राणों की बाजी लगा उसकी सेवा में तत्पर हैं सीमा पर तैनात वीर सैनिक अपने प्राणों की परवाह न करते हुए हर पल अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं ऐसे वीर जवानों की शहादत के लिए स्वयं ही हम नतमस्तक हो जाते हैं और मन श्रद्घा से भर जाता है। सरपंच प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर ने कहा कि हमें इन वीरों की शहादत को हमेशा हृदय में समाहित रख कर स्वयं भी अपने देश के प्रति कुछ कर्तव्य निभाने का साहस हमें रखना चाहिए। शहीदों के परिवारजनों के साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का प्रण लेना चाहिए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभारी अजीतकुमार श्रीवास्तव जी कहा कि शहीद जवानों के शौर्य, साहस, पराक्रम को भारत सलाम करता है देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर देने वाले वीर सपूतों का यह देश युगों-युगों तक ऋणी रहेगा इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर, विद्यालय प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, उपसरपंच सुखदेव सिंह, सचिव सियाराम रघुवंशी, सहित ग्रामबासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811