Let’s travel together.

सरकार द्वारा सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर झूम उठे किसान, ख़ुशी में किया डांडिया नृत्य

0 105

अनुराग शर्मा सीहोर

केंद्र सरकार द्वारा किसानों की सोयाबीन की फसल का समर्थन मूल्य 4892 रुपए प्रति क्विंटल की घोषणा किए जाने से किसान झूम उठे। किसानों ने डांडिया नृत्य कर अनोखे तरीके से खुशी मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद किया।
ज्ञात रहे सीहोर जिले के ग्राम रामाखेड़ी, ग्राम चंदेरी एवं अन्य गांव के किसानों ने मिलकर सोयाबीन फसल के दाम बढ़ाने को लेकर आंदोलन की शुरुआत की थी। इसके बाद से पूरे प्रदेश में सोयाबीन के दाम बढ़ाने की तेजी से मांग उठने लगी थी।
किसान ने कहा कि सोयाबीन फसल को राज्य सरकार व केंद्र सरकार समर्थन मूल्य पर नहीं खरीद रही थी। जिससे सोयाबीन की फसल का भाव विगत 5 वर्षों के समान ही था। 5 वर्ष से लेकर अभी तक किसानों के सोयाबीन फसल का रेट नहीं बड़ा था, जिसको लेकर लगातार किसान के नेतृत्व में दर्जनों गांव के किसानों ने फसल की कीमत बढ़ाने एवं अन्य मांगों को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें कई गांव में महिलाओं द्वारा भी शासन प्रशासन से सोयाबीन की फसल को लेकर प्रदर्शन करते हुए चले आ रहे है। इस बात को लेकर सीहोर के कई ग्रामीण किसान भोपाल जाकर कमिश्नर को भी ज्ञापन दे चुके थे। रोज किसी न किसी गांव में अलग-अलग रंग में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811