Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अकील इंडियन ने वार्ड 7 की आंगनवाड़ी को लिया गोद.. जरूरत सामान भी किया भेंट..

0 105

रायसेन। जिला मुख्यालय रायसेन के कांग्रेस नेता और नगर के वरिष्ठ समाजसेवी वार्ड 7 से कांग्रेस के भावी उम्मीदवार अकील इंडियन ने आज अपने वार्ड 7 की आंगनवाड़ी को गोद लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी के लिए दो स्टूल, बच्चों के लिए बोर्ड, अन्य पढ़ाई का सामान भेंट कर आंगनबाड़ी में भविष्य में भी बच्चों के लिए हर जरूरत का सामान देंने की बात कही।

इस दौरान आंगनबाड़ी सहायिका सहित मोहल्ले के अन्य महिलाओं सहित बच्चे मौजूद रहे। अकील ने बताया कि वार्ड में अच्छे काम करने के लिए हम चुनावों का इंतजार नही कर सकते । सभी जिम्मेदार नेताओ को अपने क्षेत्र की छोटी बड़ी समस्याओं पर समय पर ध्यान देकर उनका निराकरण करना चाहिए। ज्ञात हो कि अकील समय समय पर वार्ड की समस्याओं पर आवाज़ उठाकर उनके निराकरण के लिए सदैव तैयार रहते है। वहीं वार्ड के लोगो ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811