Let’s travel together.

बारिश में क्षतिग्रस्त हुई पुल-पुलियाओं के मरम्मत की मांग

0 176

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने मरम्मत व सुद्वरीकरण के लिए लिखा कलेक्टर को पत्र

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

विकासखण्ड पोहरी में छर्च क्षेत्र में कई स्थानो पर छोटे पुल-पुलिया गतवर्ष अधिक वर्षा होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गये थे इनके मरम्मत क मांग पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की है।

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने बताया कि गत बारिश के बाद आज तक इनकी मरम्मत नही करायी गयी है उक्त पुल-पुलियाओं के क्षतिग्रस्त होने के कारण आगामी पंचायत चुनाव में बारिश होने पर मतदान दल अधिकारी व कर्मचारी एवं मतदाताओं का बूथ तक पहुंच पाना संभव नही हो सकेगा। वे अपने मताधिकार के प्रयोग करने से बंचित रह सकते है। ग्राम बिलौआ में सकुला नदी की पुलिया की साइड क्षतिग्रस्त है जिसमें मिट्टी भरी है बारिश होने पर मिटटी बह जाने के कारण छर्च जाने का रास्ता बंद होने की संभावना है साथ ही ग्राम बागलौन व हिनोतिया के बीच खार वाली पुलिया उखड़ गयी है व क्षतिग्रस्त है एवं ग्राम दौरानी व छर्च के बीच कड़बानी वाला नाले की पुलिया भी क्षतिग्रस्त है बारिश होने पर पुलिया से निकलना संभव नही हो सकेगा। छर्च क्षेत्र में जाना संभव नही हो सकेगा। म.प्र. पाठयपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उक्त पुल-पुलियाओं की तत्काल मरम्मत बारिश से पूर्व कराये जाने की मांग की है। जिससे पंचायत चुनाव निवर्घन सम्पन्न हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811