Let’s travel together.

महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना में मुख्य द्वार पर स्थित माता सती के मंदिर को बुलडोजर के मार्फत ढहाया

0 633

विश्व हिंदू परिषद ने जताया विरोध

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना में मुख्य द्वार पर स्थित माता सती के मंदिर को बेरहमी से बुलडोजर के मार्फत ढहा दिया गया और प्राण प्रतिष्ठित माता सती की प्रतिमा को अन्य स्थान पर रख दिया ओर मुख्य द्वार के समीप स्थित बजरंगबली की प्रतिमा को विस्थापित करने के प्रयास में खंडित किए जाने का कृत्य उज्जैन प्रशासन ने किया जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजंरग दल के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा की ।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतमंत्री सोहन विश्वकर्मा,एवम मालवा प्रान्त संगठन मंत्री नन्द दास गंडोदीया ने बताया कि जो महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के अंतर्गत प्रशासन ने जो सती माता मंदिर को बड़ी बेरहमी से जेसीबी की मदद डहाया है और प्राण प्रतिष्ठित प्रतिमा को विस्थापित किया है, यह एक घोर निंदनीय कृत्य है, जिसका प्रायश्चित प्रशासन को करना होगा,ओर माता सती को पुनः उसी स्थान पर भव्य मंदिर बनाकर विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठित करे,जिसकी चेतावनी स्वरूप विश्व हिंदू परिषद के आव्हान पर 10 फरवरी को उज्जैन बंद किया जाएगा इधर प्रशासन ने प्राथमिक रूप से विहिप की कुछ मांगे मान ली हैं, उन पर अमल कब तक होता है ये काल गर्भ में निहित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811