Let’s travel together.

संत शिरोमणि परमहंस श्री राम बाबा ने 63 वां यज्ञ के लिए नीलकंठेश्वर मंदिर समिति को दिए एक लाख 51 हजार रुपये

0 326

बेगमगंज रायसेन से शरद शर्मा

संत शिरोमणि परमहंस श्रीराम बाबा जी महाराज ने सात दिवसीय 63 वा यज्ञ के आयोजन के लिए नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर समिति हरदोट के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए मंदिर समिति को दिए एवं फलों का वितरण किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी मंदिर के महंत सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कौन है श्री राम बाबा

श्री राम बाबा उदयपुरा के नाम से जाने जाते है कभी हनुमान मंदिर में डटे रहते हैं, तो कभी रास्ते में गायों को कुछ खिलाते दिख जाएंगे। ऐसा नहीं है कि वे गाय पर बहुत तरस खाते हों, बल्कि अगर उस वक्त कहीं कोई कुत्ता भी आ गया तो वह गाय को खिला रहे सामग्री के दो हिस्से करने में एक पल नहीं गंवाते। कई बार उनके भक्त जब अतिरिक्त भक्ति दिखाते हुए कुत्ते को धुत्कारते हुए भगाने लगते हैं, तो वे उस भक्त से खफा हो जाते हैं। श्री राम बाबा किसी को न अपना भक्त बनाते हैं न किसी को साथ लगाते हैं। उन्हें जो चीज पसंद आ जाती है चाहे रास्ते में चलते हुए उन्हें समोसा दिख जाएं तो पूरे समोसा खरीद लेते हैं या फिर कोई सब्जी वाले से अगर उन्हें कुछ खरीदना होता है वह सब कुछ खरीद लेते हैं ओर रास्ते चलते हुए बंदरों या गाय को खिला देते है। आप एक ऐसे फक्कड़ संत को घूमते पाएंगे, जिसके हाथ में कभी गदा होगा, तो कभी डंडा। कभी चेहरे पर हंसी का फव्वारा होगा तो कभी आनंद की मटकी।

अनौपचारिक भगवा वस्त्रों में घुमंतू यह फक्कड़ साधु यहां श्री राम बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं। उदयपुरा नगर में आमतौर पर श्री राम बाबा जी को करीब 40 साल से ऐसी ही अवस्था में देखा जा रहा है। हालांकि इसकी कोई पुष्ट व्याख्या न तो है न करने की आवश्यकता है। भक्ति में डूबे भक्तों को हो सकता है, बाबा अदृश्य परमात्मा नजर आते हों, लेकिन वे वास्तव में कबीर के पुनर्अवतारी जैसे जान पड़ते हैं। कबीर राम का नाम लेते थे, लेकिन श्रीराम बाबा राम के नाम को हर दुख यानी असहज भाव मैं देखना चाहते है।
श्री राम बाबा देश के कोने कोने और विख्यात मंदिरों के पटो पर अपनी इच्छा शक्ति घूमते रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811