Let’s travel together.

कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान

0 26

दूर-दराज से पहुंचे किसानों को घंटों करना पड़ा इंतजार, उपसंचालक बोले मामले की कराएंगे जांच

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही है तथा बीज, कृषि यंत्र और अन्य सुविधाएं अनुदान के माध्यम से उपलब्ध करा रही है। इन योजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कृषि विभाग के कार्यालय संचालित किए गए हैं। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण इन योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को ऐसा ही मामला सांची कृषि विभाग कार्यालय में देखने को मिला। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान कृषि यंत्र, पंप, जिंक सहित अन्य कृषि संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यालय समय शुरू होने के काफी देर बाद तक मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा। सुबह 10 बजे कार्यालय खुलना था, लेकिन लगभग 11 बजे तक न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई कर्मचारी, जिससे किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

किसानों का कहना है कि वे गांवों से समय और पैसा खर्च कर कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय बंद मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि हर बार इस तरह की स्थिति बनने से उनका पूरा दिन खराब हो जाता है और आने-जाने का खर्च भी व्यर्थ चला जाता है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नियमित रूप से कार्यालय खोलने और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।
यदि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए कार्यालय ही समय पर नहीं खुलेंगे, तो शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद किसानों तक समय पर कैसे पहुंच सकेगा, यह बड़ा सवाल है।
क्या कहते हैं अधिकारी
उपसंचालक कृषि विभाग रायसेन के.पी. भगत ने कहा, “कृषि विभाग कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। कार्यालय देर तक क्यों नहीं खुला, इसकी जानकारी एसएडीओ से लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811