Let’s travel together.

किसी रोग से परेशान है संतान तो करे यह ब्रत

0 149

माघ मास पूजा पाठ के लिए विशेष माना जाता है। माघ माह में शुक्ल सप्तमी तिथि को अचला सप्तमी का व्रत रखा जाता है। यह तिथि सूर्यदेव को अति प्रिय है। नेत्र रोग, मस्तिष्क एवं त्वचा रोग से परेशान लोगों को यह व्रत रखकर इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। निसंतान दंपति या जिनकी संतान बीमार रहती है, वे दंपति यह व्रत अवश्य करें। रथ सप्तमी व्रत करने से भाग्य प्रबल होता है। आध्यात्मिक उन्नति होती है।

मान्यता है कि माघ माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्यदेव अपने सात घोड़े वाले रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे और पूरी सृष्टि को प्रकाशित किया था। इस दिन प्रात: स्नान कर सूर्यदेव को जल में लाल फूल, लाल चंदन, अक्षत, चीनी मिलाकर ओम सूर्य देवाय नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्पित करें। इस दिन सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। रथ सप्तमी व्रत रखने से निरोगी काया का वरदान प्राप्त होता है। इस व्रत को रखने से असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं। इस व्रत के पुण्य से घर-परिवार में धन-धान्य में वृद्धि होती है। जीवन के हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस व्रत में भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्यदेव के 12 नामों का स्मरण करें। अर्घ्य देते हुए जल की धार के मध्य में से सूर्यदेव को देखने का प्रयास करें। सूर्यदेव को लाल पुष्प अर्पित करें। कर्पूर से आरती करें। इस व्रत में भोजन में नमक का सेवन न करें और शाम को खीर खाएं। इस व्रत में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। इस दिन व्रती को नमक और तेल का त्याग करना चाहिए। नदी या सरोवर में स्नान कर सूर्यदेव की पूजा के बाद तिल, वस्त्र, भोजन और गाय का दान भी पुण्यकारी माना गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811