Let’s travel together.

गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी

0 13

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीदगढ़ में   सलामतपुर वितरण केंद्र द्वारा ‘संपर्क अभियान’ के तहत विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया।

शिविर के दौरान बिजली संबंधी 46 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभाग ने 24 उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा कराए, वहीं 12 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। इसके अलावा 10 अन्य शिकायतों का भी समाधान किया गया।

विद्युत विभाग के सहायक यंत्री मनीष कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अलग-अलग गांवों में इसी प्रकार विद्युत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी क्षेत्र के अन्य गांवों में संपर्क अभियान के तहत शिविर लगाकर बिजली संबंधी सेवाएं और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

ग्रामीणों ने गांव में ही बिजली विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल का स्वागत करते हुए इसे आम उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक और लाभदायक बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811