Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल 08 फरवरी 2022

0 260

मेष राशि (Aries)

आज आपके अपने काम के प्रति आपको नाराजगी महसूस होगी। आज वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहने वाली है। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंधों के कारण आज आपको पदलाभ हो सकता है। मेहनत के कारण आज आपको शारीरिक थकान की अनभूति हो सकती है। संतान का सुख अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज के दिन पहले से चल रही परेशानी का भी हल मिल सकता है। जीवनसाथी को लेकर आपकी चिन्ता रह सकती है। आज किसी कंपनी के साथ व्यापारिक एग्रीमेंट होने की संभावना है। वस्त्राभूषण खरीदने के योग है। महिलावर्ग के साथ आज कुछ अच्छा घटित होने वाला है। संतान का सुख अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज पार्टनरशिप मे होने वाले व्यवसाय में साझेदार के साथ तालमेल में कुछ नकारात्मक परिस्थिति आ सकती है। आज पुराने किए गए कामों से आपको लाभ होगा। आज लवमेटस के लिए दिन बहुत अच्छा है। जल सम्बन्धित काम में आज आपको रोजगार मिलने की संभावना है। संतान सुख अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज जीवन में चल रही समस्यायों से छुटकारा मिल सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में वृध्दि होगी। आज आपकी अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव के संकेत दिखायी दे रहे है। उच्च शिक्षा के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo)

आज ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज धन लाभ के भी योग बन रहे है। आज आपके माता पिता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। शिक्षा के मामले में आज का दिन प्रगति वाला रह सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

आज आप बच्चों के रिलेशनशिप के कारण मानसिक दबाव में महशूश कर सकते है। कन्या राशि वालों को आज अचानक से धन लाभ होगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरते अन्यथा चोट लग सकता है। नये मकान या प्लाट खरीदने का योग आज बना हुआ है। सगे सम्बन्धियो से आज दिन अच्छा बीतेगा।

तुला राशि (Libra)

नये व्यापार में धन संबंधित परेशानी आ सकती है। आज पैसों को लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज पति-पत्नी के बीच घर के काम को लेकर कुछ वाद-विवाद हो सकता है। घर का माहौल खराब  हो सकता है। कला के क्षेत्र में आज आपका दिन काफी बेहतर रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज व्यर्थ की बातों पर विचार के कारण दिन खराब होने से बचाये। आज के दिन करोबार में आ रही आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती है। मित्रो के साथ पार्टी कर सकते है। आज किसी व्यावहारिक अकुशलता से आपको कुछ अपयश मिल सकता है। संतान आपके मन के अनरुप व्यवहार करेगा।

धनु  राशि (Sagittarius)

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।आज व्यापारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। आज आपका काम आपके लिए काफी आसान होने वाली है। आज आपको मनचाहे साथी के साथ रिश्ता तय होने की स्थिति बनती हुया दिखायी दे रही है। शिक्षा के मामले में आज को नकारात्मक परिस्थतियां दिखायी दे रही है।

मकर राशि (Capricorn)

स्वास्थ्य में आज आपके घुटनों का दर्द रह सकता है। आज करियर से सम्बन्धी महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है। आज नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता होगी। आज विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की विशेष अपल्ब्धि का कारक दिन हो सकता है। संतान के मामले में आज आपको शिकायत मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

ब्लड शुगर के मरीजों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी चाहिये। आज आपके काम संबंधी मामलों में कुछ बदलाव हो सकते है जो सकारात्मक रहेगा। आज समाजिक परिस्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। आज आप कुछ समय पूजा पाठ के लिये निकाल सकते है।

मीन राशि (Pisces)

आज पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार से बड़े भाई के साथ सम्बन्ध खराब करने वाला हो सकता है। आज के दिन खानपान सम्बन्धी विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज खेती के मामले में सफलता रह सकती है। साहित्यकार के लिये आज का दिन सफल रहने वाला है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811