Let’s travel together.

महिला की दादागिरी, रोकती है बार-बार शवयात्राएँ,प्रशासन हर बार जाकर खुलवाता है रास्ता

0 910

स्थाई समाधान के प्रति गंभीर नही प्रशासन

सरकारी रास्ते पर महिला का कवजा

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सोमवार को सिलवानी तहसील के ग्राम बम्होरी वर्धा में एक महिला की हठधर्मिता के चलते पूरे ग्रामीण परेशान है। वह अक्सर झूठे मुक़द्दमे में फ़साने की धमकियां देती थी। बीते दिनों एक नामदेव परिवार की अर्थी को नही निकलने दिया था, तब भी विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। सोमवार को साहू परिवार में गमी होने पर पूरा गांव एकजुटता के साथ साहू परिवार के साथ मिलकर श्मशान वाले रास्ते पर अर्थी रखकर प्रशासन को अवगत कराया गया। साहू परिवार के द्वारा सड़क पर अर्थी रख कर 100 डायल कर सूचना दी।

तत्काल जानकारी प्राप्त होते ही तहसीलदार संजय नागवंशी मौके पर पहुँचे, मौका मुआयना करने के बाद पाया गया कि महिला जो रास्ते का विरोध कर रही थी उसके पास मात्र 30×30 का सरकारी जगह का पट्टा है जबकि महिला काफी सरकारी भूमि पर कब्जा किये हुए है। तहसीलदार, द्वारा ग्राम सरपंच, सचिव को बुलाकर जगह की साफ सफाई कराकर अर्थी को सम्मान पूर्वक श्मशान घाट पहुचाया और पुलिस की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कराया गया।

उस महिला के घर के बाहर की खुली जगह में 3 गांजे के पेड़ लगे पाए गए तहसीलदार द्वारा जिसका पंचनामा बनाकर 100 डायल पुलिस को सौपा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811