Let’s travel together.

कुआं खोदते समय मिट्टी धंस जाने के कारण मशीन के साथ किसान की दबकर मौत

0 129

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन जिले के नागदा तहसील के ग्राम पिपल्यामोलू निवासी किसान लालसिंह पिता रामसिंह अपने खेत में कुआ खोदते समय मिट्टी निकालने के लिये मशीन चला रहे थे। इस दौरान मिट्टी निकालते समय मिट्टी धंस जाने के कारण मशीन के साथ किसान लालसिंह कुए में गिर गये। उन्हें इलाज के लिये सिविल अस्पताल नागदा लेकर आये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के अन्तर्गत मृतक लालसिंह के वैध वारिस उनकी पत्नी श्रीमती पेपाबाई को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811