Let’s travel together.

ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लाेग:सड़क की साइडें नहीं भरने से चावल से भरा ट्रक पलटा

0 102

 

शिवलाल यादव

रायसेन।जिले के थाना उमरावगंज के तहत मुनीरगढ़ राईसमिल के पास सड़क की साइडें नहीं होने के कारण चावल से भरा ट्रक पलट गया । शुक्र यह रहा कि ड्रायवर क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली।नहीं हो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था ।
थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे मुनीर गढ़ स्थित राइस मील से ट्रक क्रमांक एमपी 09,एचएच0911चावल लोड करके दिवटिया स्थित वेयरहाउस जा रहा था। जो क्रासिंग के दौरान पलट गया । ट्रक ड्राइवर दुलारे शेख उद्दीन से ने बताया है कि सीसी रोड की साइट न भरी होने के कारण यह हादसा हो गया ।
सामने आए वाहन को साइड देने के कारण ट्रक पहिया साइड में चला गया जिससे ट्रक पलट गया । ग्रामीणों ने बताया कि आधा अधूरा सीसी रोड निर्माण के बाद सड़क लगभग 1 फीट ऊंची हो गई जबकि साइटें गहरी हो गई जो हादसे का कारण बन रही है ।सड़क की साइडों को जल्द भरा जाए।
एक ओर जहां ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है तो वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारी भी अनदेखी कर ठेकेदार को सरंक्षण देने में लगे हुए हैं । यही वजह है कि यहां रोजाना दुर्घटनाएं हो रहीं है। जब इस संबंध में असिस्टेंट मैनेजर जीडी, सीलिया ने बताया कि मैंने ओबेदुल्लागंज क्षेत्र का काम छोड़ दिया है ।

1 माह से यह कामकाज प्रदीप भार्गव देख रहे हैं ।अभी उन्होंने ज्वाइन किया है उनसे बात करिए में उनका नंबर आपके पास भिजवा दूंगा। जबकि अंदर खाने के सूत्र बताते हैं इस सड़क का काम सीलिया ही देख रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811