Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मांगों को लेकर कर्मचारी 28 मार्च को राज्य मंत्रालय पर प्रदर्शन कर सोंपेंगे ज्ञापन

0 757

भोपाल। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित महा समिति की बैठक करुणा बुद्ध विहार परिसर भोपाल में आयोजित की गई बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारियों के साथ विभागीय समिति के अध्यक्षों ने भाग लिया आगामी 5-6 मार्च को जबलपुर में प्रांतीय अधिवेशन एवं 28-29 मार्च को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ के आंदोलन भाग लेने हेतु सभी ने सहमति जताई।

28 मार्च को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ के आंदोलन के साथ प्रदेश कर्मचारी की मांग को लेकर दोपहर 1.30 बजे राज्य मंत्रालय पर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम एवं जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा महासमिति की बैठक में राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने वृत्ति कर समाप्त करने वाहन भत्ता, मकान भाड़ा,वेतनमान,ग्रेड पे में विसंगति की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित कराने आंदोलन करने हेतु रणनीति बनाई गई आज हुई बैठक को संघ के संरक्षक श्री एलएन कैलासिया प्रांतीय अध्यक्ष श्री अतुल मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष श्री एसएस रजक जिलाध्यक्ष मोहन अय्यर कर्मचारी नेता सर्वश्री देवराज सिंह राठौर विजय रघुवंशी कैलाश सक्सेना एसएन शुक्ला रत्नेश मिश्रा फुलेंद्र सिंह वीरेंद्र कुमार सेन अजब सिंह आरिफ अली एसएल पंजवानी रघुवीर सिंह पवार मुकेश खरे अनवर खान महेश अतुलकर आर के कटियार राजेन्द्र सिंह रघुवंशी राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सुभाष शर्मा लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एमपी द्विवेदी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एस बी सिंह प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने संबोधित किया सभी वक्ताओं ने सरकार द्वारा कर्मचारी हितों के साथ की जा रही खिलवाड़ को लेकर जल्दी ही बड़े आंदोलन करने की बात कही उक्त आशय की जानकारी उमाशंकर तिवारी द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811