रायसेन/मध्यप्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति का दौरा कार्यक्रम 9 फरवरी को सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र में होगा । दौरा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमले द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ।
मध्य प्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति विधायक रामपाल सिंह ने बताया कि समिति में वरिष्ठ पूर्व मंत्री तथा सीनियर विधायकों व विशेषज्ञों और इंजीनियर की संयुक्त टीम शामिल है जिसके द्वारा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के बेगमगंज तहसील का सघन दौरा किया जाएगा। जिसमें समिति के सभी सदस्यगण। विगत समय में क्षेत्र की 10 सड़कें, लगभग 6 सिंचाई योजनाएं पांच पेयजल योजनाएं रोक दी थी। उनका समिति अवलोकन करेगी। इसके साथ ही समिति द्वारा उक्त कार्यों को पुनः स्वीकृति दिलाने के लिए अपना प्रस्ताव कलेक्टर शासन स्तर के अधिकारी विधानसभा को देगें और विधानसभा अध्यक्ष, शासन तथा मुख्यमंत्री को देंगे।
इसके अतिरिक्त बीना परियोजना से डूब प्रभावित क्षेत्र के गांव एवं किसानों के खेत व अन्य संपत्ति की समीक्षा की जाएगी। गत वर्षो में जब बेगमगंज तहसील में सिंचाई का रकबा नगण्य था ।
जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने बताया की विधायक रामपाल सिंह के प्रयासों से पूर्व में भी सेमरी जलाशय की स्वीकृति कराने के लिए समीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा की याचिका समिति आई थी। उसके बाद उक्त समिति के प्रयासों से सेमरी जलाशय सहित अन्य सिंचाई परियोजनाएं भी स्वीकृत हुई थी। जिससे क्षेत्र का सिंचाई रकबा बढ़ गया है । और भी कई विकास कार्य हो रहे थे लेकिन पूर्व में सभी योजनाओं को रोक दिए जाने के बाद से क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया है। इसको लेकर विधायक रामपाल सिंह द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किए जाने के बाद अध्यक्ष द्वारा विधान सभा की प्राक्कलन समिति को भेजा जा रहा है।
समिति के सदस्यों द्वारा बेगमगंज -राहतगढ़ के बीच निर्माणधीन बीना परियोजना के अवलोकन के अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी देखा जाएगा और अधूरे पड़े कार्यो की निरीक्षण के उपरांत इसकी रिपोर्ट कलेक्टर शासन स्तर के अधिकारी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे और विधानसभा अध्यक्ष शासन मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त समिति किसी भी विभाग का औचक निरीक्षण कर सकती है और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मॉनिटरिंग के साथ अंतिम छोर के व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करेगी और जल संसाधन विभाग , नर्मदा घाटी विकास , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व लोकनिर्माण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की कलेक्टर के साथ समीक्षा बैठक होगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।