Let’s travel together.

बाबासाहेब अंबेडकर के बनाये सविधान को विश्व के कई देशों ने अपनाया,उसकी सराहना भी की-कमलनाथ

0 563

लेकिन यदि अच्छा संविधान गलत हाथों में चला जाए तो देश का क्या होगा ,यह आज हमारे सामने एक बड़ा विचारणीय प्रश्न है – पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

“निशुल्क विधि शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान” की द्वितीय वार्षिक वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित

भोपाल।“आप सभी के सामने आज हमारे प्रदेश की तस्वीर है , आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है , यदि युवाओं का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा ,यह आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती व चिंता का विषय है” उक्त संबोधन आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने “निशुल्क विधि शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान” की द्वितीय वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में दिया।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक कौशल डेहरिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बल पर इस प्रयास को अमल में लाया है , यह उनकी सोच थी।आज हमारे सामने बड़ा प्रश्न है कि आपका भविष्य कैसे सुरक्षित रहे क्योंकि आप सभी मिलकर ही तो मध्य प्रदेश का नवनिर्माण करेंगे।उन्होंने कहा कि हम कैसे संविधान की रक्षा करें ,कैसे अपनी संस्कृति की रक्षा करें।देश की संस्कृति और कांग्रेस की संस्कृति एक है ,जो देश को जोड़ने का काम करती है।हमारी संस्कृति सभी को जोड़ने का काम करती है ,हर समाज ,हर धर्म ,हर जाति ,हर भाषा को जोड़ने का काम करती है।विश्व में से कोई देश नहीं है जहाँ इतने धर्म ,इतनी अनेकता में एकता ,इतनी जातियां ,इतने धार्मिक पर्व-त्यौहार है।


श्री कमलनाथ ने कहा कि आज हमें इस संस्कृति की रक्षा करना है , हमें उनसे मुक़ाबला करना है जो हमारी संस्कृति पर आक्रमण कर रहे हैं ,जो इस संस्कृति के विपरीत जा रहे हैं।
बाबासाहेब अंबेडकर के बनाये हुए सविधान को विश्व के कई देशों ने अपनाया ,उसकी सराहना की लेकिन यदि अच्छा संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा ,यह आज हमारे सामने विचारणीय प्रश्न है।
आपको अपने प्रोफेशन के बारे में भी सोचना है ,आपको आत्मचिंतन भी करना है कि हमारे देश की महानता क्या है।
आज हमारी जो अध्यात्मिक शक्ति है वही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है ,उससे नई पीढ़ी को जोड़ना होगा।
हमारे सामने प्रदेश की तस्वीर भी है , आज बेरोजगारी चरम पर है , यदि युवाओं का भविष्य अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसा होगा ,यह आज सबसे बड़ी चुनौती व चिंता का विषय है।

रोजगार तब मिलता है ,जब अपनी योजनाओं का लाभ मिले , यदि योजनाओं में भ्रष्टाचार होगा तो रोजगार नहीं मिल सकता।प्रदेश में निवेश आए ,तभी रोजगार का लाभ मिलता है ,उससे आर्थिक गतिविधि बढ़ती है।
आज ज्ञान और जागरूकता दोनो अहम है।आज से 20 वर्ष पहले जब इंटरनेट नहीं था तो ज्ञान प्राप्त करने के लिए लोगों को भटकना पड़ता था ,आज ज्ञान बड़ी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।वैसे भी ज्ञान प्राप्त करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती है।आज शिक्षा के साथ ज्ञान प्राप्त करना बेहद आवश्यक है ,इसी ज्ञान के माध्यम से हम प्रदेश व देश की तस्वीर और वास्तविकता को जान सकेंगे।

श्री नाथ ने कहा कि मैं इस अवसर पर आप सभी को दूसरी वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी देश को , प्रदेश को और आगे ले जायेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी उपस्थित थे.

न्यूज सोर्स-नरेन्द्र सलूजा मीडिया समन्वयक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811