भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक का हुआ आत्मीय स्वागत
लोकपर्व की खुशियों में हुए शामिल
सुरेंद्र जैन धरसीवा
विधानसभा धरसीवा के ग्राम मांढर में पारंपरिक मातर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए। यादव समाज के सम्मानितजनों एवं ग्रामवासियों के साथ उन्होंने गौरवशाली लोकपर्व की खुशियों में सहभागिता की।

मातर महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और समरसता को मजबूत करते हैं।स्नेह, सम्मान एवं सहभागिता के लिए समस्त यादव समाज, ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
