सुरेंद्र जैन धरसीवा
बाजार चौक सांकरा में आम लोगों को परेशान करने के मामले में थाना सिलतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
थाना सिलतरा द्वारा पेश किए गए इस्तगासा क्रमांक 77/2026 (85), धारा 170/126, 135 (3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सांकरा बाजार चौक के पास कुछ लोग दादागिरी करते हुए आम लोगों को परेशान कर रहे हैं।
सूचना पर थाना का पेट्रोलिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि समझाने पर उन लोगों ने पुलिस के साथ भी जबरदस्ती वाद-विवाद किया और गाली-गलौज करने लगे।
काफी समझाने के बाद भी जब वे नहीं माने, तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. नयन साहू (21 वर्ष), पिता कामदेव साहू, निवासी वार्ड क्र. 16 सांकरा
2. रोहित सेन (19 वर्ष), पिता विनोद सेन, निवासी बाजार चौक सांकरा
दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी कर, धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत शांति कायम रखने के लिए इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया