Let’s travel together.

एक लाख रुपये कीमत के गांजा सहित नशे के चार सौदागर गिरफ्तार

0 164

कबीरनगर पुलिस की कार्यवाही

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

 

कबीरनगर पुलिस ने 04 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 04 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 19.01.23 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सोनडोंगरी स्थित कान्हा ढ़ाबा पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहन में गांजा रखें है तथा बिक्री कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.सी.पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर गांजा बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रोशन वर्मा, रोशन राय एवं महावीर पाण्डेय निवासी रायपुर होना बताये तथा एक लड़का विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर दोपहिया वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चारों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 04 किलो 700 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं घटना से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन तथा बिक्री रकम 2600/- रूपये जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 24/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

01. रोशन वर्मा पिता धीरेन्द्र वर्मा उम्र 23 साल निवासी गोन्दवारा सतनामी पारा थाना खमतराई जिला रायपुर।

02. रोशन राय उर्फ गोल्डन पिता प्रमोद राय उम्र 20 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर

03. महावीर पाण्डेय पिता स्व. शिवदास पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर

04. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811