भोपाल । गांधीनगर में नागरिकों की सुविधा के लिए बस स्टेंड का निर्माण तो करा लिया गया लेकिन अभी तक इसका न तो लोकार्पण हुआ है न उपयोग हो पा रहा है। बस स्टेंड बनने के बावजूद लो-फ्लोर बसें, मैजिक वाहन एवं आटो आदि कहीं भी खड़े हो जाते हैं इससे नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। बस स्टेंड के खुले हिस्से में अतिक्रमण भी हो रहा है।
बस स्टेंड का लोकार्पण नहीं होने से क्षेत्र में आवागमन करने वाली बसें रोड पर कहीं भी खड़ी हो रही हैं, इससे नागरिकों को असुविधा हो रही है वहीं आसपास के क्षेत्र में अवैध कब्जा होने की शिकायतें भी मिल रही हैं। बस स्टेंड का निर्माण शुरू करते समय यहां से अवैध निर्माण हटाए गए थे। अब फिर से अतिक्रमण होता जा रहा है। पार्षद लक्ष्मण राजपूत के अनुसार इस संबंध में मैंने नगर निगम अधिकारियो ंसे कई बार चर्चा की लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
हाल ही में गांधीनगर वार्ड एक को बैरागढ़ जोन एक से अलग कर जोन 20 में शामिल किया गया है। नगर निगम चुनाव के करीब पांच माह बाद यहां जोन कार्यालय खोला गया है। बस स्टेंड के एक कक्ष में टेबल कुर्सी रखकर उसे जोन कार्यालय में तब्दील किया गया है। राजपूत के अनुसार यहां सुविधाएं नहीं हैं। बस स्टेंड के लिए बने कक्ष में परिवहन विभाग का अमला तैनात किया जाना चाहिए लेकिन इसे अस्थाई जोन कार्यालय बना दिया गया है। पार्षद ने नगर निगम आयुक्त एवं महापौर से स्थल निरीक्षण कर बस स्टेंड का जल्द से जल्द लोकार्पण करने की मांग की है। उल्लेखनीय है किइसी बस स्टेंड से राजगढ़, ब्यावरा एवं नरसिंहगढ़ आदि की ओर जाने वाली बसों को चलाने का प्रस्ताव था लेकिन इस पर अमल नहीं हो पा रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.