अमेरिका और कनाडा के दान दाताओं द्वारा भंते जैक लेम के साथ की 690 परिवारों को दैनिक जीवन की खाद्य सामग्री वितरित
देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन
शांति विहार वियतनाम बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री, साँची के प्रांगण में अमेरिका और कनाडा के दान दाताओं के द्वारा भंते जैक लेम के नेतृत्व में 690 परिवारों के लिए दैनिक जीवन की खाद्य सामग्री वितरित की गई । यह सामग्री सांची, सलामतपुर, बारला, ढंकना चपना, विदिशा, तथा आस पास के मजदूर लोगों के लिये वितरित की गई ।

इस कार्य को सफल बनाने के लिए विलासालंकार थेर, जैक थो,मिन्ह बाऊ,मिन्ह डोंग, श्रमण शुभमचित्त, हान विएन, धम्मदीप सहारे, सौरभ, कमलेश, सोनम दोरजे, अविनाश, सोनाली बरमाटे, विकास आर्य, अरविंद, महादेवी, दिग्विलास, अनिल, इत्यादि ने सहयोग दिया ।