Let’s travel together.

श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित, कार्यक्रम घोषित

0 104

18 से 19 जनवरी तक भरे जाएंगे नामांकन, 20 जनवरी को नाम वापसी, 21 जनवरी को होगा चुनाव

सी एल गौर रायसेन

श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को रामपुर श्री हनुमान मंदिर स्थल पर समिति के वर्तमान एवम् सभी पूर्व अध्यक्षों की बैठक समाजसेवी महेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक में सर्वसम्मति के साथ निर्णय लिया गया है कि हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 18 से 19 जनवरी तक नामांकन फार्म वर्तमान हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पति राम प्रजापति जी की गंज बाजार स्थित दुकान पर जमा किए जा सकेंगे। इसके पश्चात 20 जनवरी को नाम वापसी हो सकेगी, नामांकन फार्म जमा करने का समय 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक रहेगा इसके पश्चात 20 जनवरी को नाम वापसी का समय 12:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा इस दौरान अभ्यार्थी अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसके पश्चात हिंदू उत्सव समिति के सभी अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी और निर्धारित तिथि 21 जनवरी को आवश्यक हुआ तो मतदान कराया जाएगा, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि पूर्व अध्यक्षों में से अगर कोई नामांकन भरना चाहे तो वह भर सकता है नामांकन फार्म के साथ अभ्यर्थी को 5100 सो रुपए जमा करना होंगे जो कि भविष्य में वापस नहीं किए जाएंगे । इस प्रकार के निर्णय आयोजित बैठक में लिए गए हैं आयोजित बैठक में श्री हिंदू उत्सव समिति के वर्तमान अध्यक्ष पति राम प्रजापति, समाजसेवी महेश श्रीवास्तव, गिरधारी लाल रैकवार, कैलाश पहलवान, जमना सेन, राजकुमार यादव, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र सिंह राठौर, बबलू ठाकुर, अनिल चौरसिया, शिवराज सिंह कुशवाह, लीला प्रसाद सोनी बैठक में मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811