Let’s travel together.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक,शाखा सुल्तानपुर के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन

0 308

महाप्रबंधक ने कहा बैंकिंग सुविधाओं से ग्राहकों को मिलेगा लाभ

सी के पारे रायसेन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन की शाखा सुल्तानपुर के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय नागरीकगण विधायक प्रतिनिधि भोजपुर विधानसभा  हेमराज मीणा,मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश पटेल  सहकारिता विभाग के उपायुक्त  श्री छविकांत बागमारे, मुख्यालय से बैंक के वरिष्ठ अधिकारी गण शाखा के शाखा प्रबंधक  मयंक टेटवाल  एवं स्टाफ संस्थाओं के समिति प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ व अतिथिगण की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

नवनिर्मित भवन का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी मीणाजी एवं श्रीमती अंजलि धुर्वे महाप्रबंधक द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया गया।

 

पूर्व में यह बैंक बस स्टैंड के पास संचालित होती थी, अब बीएसएनल टावर के पास बनी है, नए भवन से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं और बेहतर और सुगम तरीके से प्रदान की जाएगी। । नए भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, जिसमें डिजिटल बैंकिंग सेवा कैशलेस ट्रांज़ैक्शन,की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल है ।

इस अवसर पर उपायुक्त ,एवं शाखा प्रबंधक ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी ।स्थानीय नागरिकों ने नवनिर्मित भवन की सराहना की, और कहा कि इससे उन्हें बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक,  मयंक टेटवाल  ने सभी उपस्थित अतिथियों को ग्राहको को धन्यवाद ज्ञापित किया, बैंक के भविष्य के विकास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर  राजेश सिंह स्थापना प्रभारी मुख्यालय एवं ब्रांच के कर्मचारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एवं अंत में शाखा व समिति के स्टाफ द्वारा  डी.आर.साहब, महाप्रबंधक महोदया, व मुख्यालय से पदाधिकारीगण, एवं कर्मचारियों का पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811