Let’s travel together.

बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर खाक

106

बैतूल ।   बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर शाहपुर थाना क्षेत्र के काली मिट्टी गांव के समीप ढाबे पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ट्रक के केबिन में लगी, जो तेजी से भड़की। घटना के वक्‍त ड्राइवर पास स्‍थित ढाबे पर चाय पीने गया था। केबिन में मौजूद क्लीनर ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग किस वजह से लगी, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक ट्रक के केबिन का पूरा हिस्सा जल गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा से ट्रक क्रमांक आरजे 17-जीए-6609 डीओसी (मुर्गा दाना) भरकर हैदराबाद जा रहा था। शनिवार दोपहर शाहपुर से तीन किलोमीटर दूर काली मिट्टी के पास चालक ने ढाबे पर पहुंचकर ट्रक खड़ा कर दिया और चाय पीने चला गया। क्लीनर ट्रक में ही सफाई करने लगा। अचानक ही ट्रक के इंजन के पास से आग की लपटें नजर आने लगीं। देखते ही देखते आग तेजी से फैलकर केबिन तक पहुंच गईं। पास में ही राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में जुटे ब्लोवर मशीन की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की फायर बिग्रेड 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग समय रहते बुझा लेने से ट्रक में भरा डीओसी सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस और नगर परिषद का अमला भी मौके पर पहुंच गया था। आग किस कारण से लगी थी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811