Let’s travel together.

नोएडा में बीबीए के छात्र ने मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

83

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि परेशान सा दिखाई दे रहा नीतीश प्लेटफार्म पर सीढ़ियों के पास टहल रहा है, फिर वह एकाएक वह प्लेटफार्म की रेलिंग पर चढ़कर नीचे कूद जाता है.

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के कॉलेज से बीबीए कर रहे छात्र ने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर के आत्महत्या करने का प्रयास किया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही.

छात्र के आत्महत्या के प्रयास का वीडियो भी सामने आया है. नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान बिहार के भागलपुर के रहने वाले 21 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि परेशान सा दिखाई दे रहा नीतीश प्लेटफार्म पर सीढ़ियों के पास टहल रहा है, फिर वह एकाएक वह प्लेटफार्म की रेलिंग पर चढ़कर नीचे कूद जाता है.

वहां पर मौजूद इक्का-दुक्का लोग इसको देखने के बाद मेट्रो स्टेशन के अधिकारियों को सूचित करते हैं, जिसके बाद नीतीश को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

नॉलेज पार्क थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलम इंस्टीट्यूट कॉलेज से बीबीए थर्ड ईयर छात्र नीतीश दिल्ली के अक्षरधाम के पास किराए के मकान में रहता था और मेट्रो से ही प्रतिदिन कॉलेज आता जाता था. 9 जनवरी को उसने 11:30 बजे करीब मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी. मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

थाना प्रभारी का कहना है कि नीतीश के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और उसके शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. इसके लिए छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811